त्रिपुरा से राज्यसभा के लिये उप-चुनाव

त्रिपुरा से राज्यसभा के लिये एक स्थान रिक्त हो गया है, जिसका विवरण इस प्रकार हैः

 

राज्य सदस्य का नाम कारण रिक्ति की तिथि कार्यकाल की अवधि
त्रिपुरा डॉ. माणिक साहा त्यागपत्र 04.07.2022 02.04.2028

 

2. आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार त्रिपुरा से राज्यसभा की उपरोक्त रिक्ति को भरने का निर्णय किया हैः

 

क्रम संख्या कार्यक्रम तिथियां
  अधिसूचना का जारी होना 05 सितंबर, 2022 (सोमवार)
  नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2022 (सोमवार)
  नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर, 2022 (मंगलवार)
  नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 (गुरुवार)
  मतदान की तिथि 22 सितंबर, 2022 (गुरुवार)
  मतदान के घंटे 09:00 बजे प्रातः- 04:00 बजे सायं
  मतगणना 22 सितंबर, 2022 (गुरुवार)  05:00 बजे सायं
  तिथि जिसके पूर्व चुनाव पूरा हो जाना है 26 सितंबर, 2022 (सोमवार)

 

3. भारत निर्वाचन आयोग ने 02 मई, 2022 को प्रेस-नोट के पैरा 06 में कोविड-19 के जो विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं, वे https://eci.gov.in/files/file/14151-schedule-for-bye-election-in-3-assembly-constituencies-of-odisha-kerala-and-uttarakhand%E2%80%93-reg/ पर उपलब्ध हैं। इन दिशा-निर्देशों का, जहां भी लागू हों, सभी व्यक्तियों को पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पालन करना है।

4. त्रिपुरा के मुख्य सचिव को निर्देश दिया जा रहा है कि वे राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करें कि वह यह सुनिश्चित करे कि उपरोक्त उप-चुनाव की व्यवस्था करने के दौरान कोविड-19 की रोकथाम के सम्बंध में निर्देशों का पूरा अनुपालन हो रहा है।

Comments are closed.