भाजपा सरकार केवल नारेबाजी करने में नहीं बल्कि कार्रवाई करने में विश्वास रखती है: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली, 19जनवरी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के दूसरे दिन प्रेस को संबोधित किया। जिसमें शुरुआत में उन्होंने कहा कि कल बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पारित हुआ था। उन्होने बताया कि पहली पारी में सामाजिक-आर्थिक संकल्प पत्र अभी पारित हो रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार केवल नारेबाजी में विश्वास नहीं करती है, बल्कि “कार्रवाई करने और परिणाम लाने” में पूरी तरह से विश्वास करती है। धर्मेंद प्रधान ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ हम काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा 8.5 वर्षों पहले लिए गए इस महत्वपूर्ण संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। जिसकी बदौलत आज भारत लगभग पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन चूका है साथ ही साथ सशक्त भी हो रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान के संबोधन की मुख्य बातें:

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबंधोन में कहा कि हम एक जुनून के साथ काम करते हैं, सभी के कल्याण के लिए सामूहिक कार्य हमारा लक्ष्य और अंतर्निहित दर्शन है। पिछले आठ वर्षों में, पीएम मोदी के नेतृत्व में, एक समावेशी समाज बनाने के लिए काम चल रहा है।”
साथ ही उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने कोविड महामारी के काल में सरकार द्वारा कोविड का सफल प्रबंधन किया गया। बताया की वर्तमान में देश में कुल मिलाकर लोगों को 219 करोड़ कोविड टीके लग चूके हैं, तथा 30 करोड़ टीके बाहरी देशों को भी भेजे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने 2014 में सत्ता में आने के बाद कहा था कि वह ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम करेंगे और सरकार के कार्यों से यह साबित भी हो गया है। कोविड काल के समय भारत का कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे उसके लिए सरकार द्वारा मुफ्त अनाज वितरण योजना बनाई गई। तथा पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में अनाज का वितरण समयानुसार हुआ।

उन्होंने सरकार की कुशल नीतियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘विश्व की कठिन परिस्थितियों में भी विचारों की स्पष्टता और विचारों की स्पष्टता से समाज सशक्त हो रहा है। साथ ही मोदीजी की कुशल नीतियों का सफल क्रियान्वयन भी हो रहा है।”
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2014 के समय पर भारत g5 देशों के श्रृंखला में 10वें स्थान पर थी। उन्होंने कहा कि जब हम आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है तब हम यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर काबिज हो गए हैं जो हमारे आर्थिक नीति के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के विकास को लेकर बहुत चिंतित है और यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य समयानुसार मिले। उन्होंने कहा, “किसानों का कल्याण सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न नीतियों और सुधार उपायों के माध्यम से किया गया है।”
श्री प्रधान ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत माला, सागर माला, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, उड़ान योजना, भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क जैसी विकास परियोजनाएं को आगे बढ़ाया है और 21वीं सदी के भारत की संरचना क्षमताओं में वृद्धि की है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा की आज जो कोई भी हवाई चप्पल पहनता है वो आज हवाई जहाज में भी बैठने की क्षमता रखता है।
अंतर्देशीय जलमार्गों का विकास भी तेजी से हो रहा है। “भारत में क्रूज पर्यटन अब केवल किताबों में नहीं है! यह अब एक वास्तविक वास्तविकता बन गया है!” दूरस्थ क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय आदिवासी बच्चों के लिए शैक्षिक पाठ्यक्रम चला रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है उन्हें सशक्त बनाने के लिए।

अयोध्या में चल रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए पीएम को धन्यवाद देते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और केदारनाथ धाम के विकास पर भी चर्चा की। नौकरी और उद्यमी क्षेत्र पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा, देश के युवा “स्टार्टअप इंडिया की पहल के माध्यम से नौकरी चाहने वालों से नौकरी निर्माता” बन रहे हैं। यानी की आज हर युवा सशक्त होता जा रहा है जो खुद से ही इंप्लायमेंट जनरेट कर सकता है। तथा खूद के साथ-साथ दूसरे प्रतिभाशाली व्यक्ति को रोजगार के नए आयाम प्रदान कर सकता है।

कोविड के दौरान आरोग्य सेतु तथा कोविन ऐप के विकास की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “इस ऐप की मदद से, आप जब चाहें टीकाकरण करा सकते हैं तथा सेकंडों के भीतर, आप अपने गैजेट में डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त करते हैं। यह डिजिटल में एक अभूतपूर्व प्रकार की उपलब्धि है। उन्होंने कहा विशेष रूप से, COWIN जैसा ऐप दुनिया में कहीं भी मौजूद नहीं है।

श्री प्रधान ने कहा कि , अगर हम 2014 और 2022 के समय की तुलना करें तो आज “22.6 प्रतिशत का टैक्स कलेक्सन बढ़ा है। कहा की आज देश में मेडिकल सुविधाएं आसान तथा सस्ती हुई हैं। 5000 से ज्यादा जन औसधि केंद्र खोले गए हैं। आवास के निर्माण के लिए भी काम किया गया है। 22.6 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण लाभार्थियों को दिया गया। वस्तुओं की कीमत घटी है। भारत इससे मजबूत हुआ है और आत्मनिर्भर बना है। साथ ही हमारी आर्थिक नीति भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल, वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट अब सरकार का मूल सिद्धांत और नीति बन गया है।

Comments are closed.