दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार, मेरा ट्वीट संभाल कर रख लीजिए : मनोज तिवारी

न्यूज़ डेस्क : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न न्यूज चैनलों और एजेंसियों की तरफ से आए एग्जिट पोल बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी दोबारा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी। एग्जिट पोल के नतीजों को देखते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद परवेश वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आखिर में नतीजे आएंगे तो वह इससे बिल्कुल उलट होंगे। 

 

मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है, ‘ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे फेल। मेरी ये ट्वीट संभाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।’दूसरी ओर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने भी दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल को गलत करार दिया है। वर्मा के मुताबिक भाजपा 50 सीटें जीतकर सरकार बना सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी 16 और कांग्रेस के खाते में चार सीटें जा सकती है। 

मालूम हो कि ज्यादातर एग्जिट पोल इस बात की इशारा कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी 55 या इससे ज्यादा सीटों पर काबिज हो सकती है। वहीं, भाजपा को 15-26 सीटों पर जीत का अनुमान है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं और यहां बहुमत की सरकार बनाने के लिए 36 विधायकों का समर्थन चाहिए।

Comments are closed.