बिहार : महागठबंधन ने सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी की

न्यूज़ डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में शामिल दलों ने राज्य की सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। पीसी में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत अन्य नेता मौजूद थे। महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत राष्ट्रीय जनता दल को 144 सीट, कांग्रेस को 70 सीट और वाम दलों को 29 सीटें मिली हैं। आज सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

 

 

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 28 अक्टूबर, दूसरे चरण में 03 नवंबर और तीसरे चरण में 07 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

 

Comments are closed.