लार्डस । पांच मैचों की सीरिज में भारत से 1-0 से आगे चल रही इंग्लैंड टीम ने 9 अगस्त से लार्डस पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए बेन स्टोक्स के स्थान पर क्रिस वोक्स को शामिल किया है।
इसके अलावा बल्लेबाज डेविड मलान के की जगह ऑली पोप को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। मालूम हो कि स्टोक्स ने पहले टेस्ट में अंतिम दिन भारत के खिलाफ तीन विकेट झटके थे। इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट भी शामिल था। स्टोक्स ने मैच में कुल चार विकेट लिए थे।
गौरतलब है कि इंग्लैंड को पहले से इस बात की जानकारी थी कि उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट में स्टोक्स के बिना उतरना पड़ सकता है क्योंकि उन्हें सोमवार को ब्रिस्टल में कानूनी मामलों के चलते अदालत में पेश होना है। दूसरा अब इंग्लैंड ने स्टोक्स के स्थान पर दूसरे तेज गेंदबाज ऑलराउंडर वोक्स को शामिल किया है।
मिडलसेक्स बल्लेबाज मलान ने इस सीजन की पांच पारियों में अब तक सिर्फ 74 रन बनाए हैं और इसी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने क्रमश: आठ और 20 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने भारत की पहली पारी में कोहली को दो बार जीवनदान दिया था।
उन्होंने स्लिप में कोहली के दो कैच छोड़े थे। इसके बाद कोहली ने 149 रनों की पारी खेली थी जो इंग्लैंड में उनकी पहली टेस्ट सेंचुरी थी। ऑफ स्पिनर मोईन अली और असेक्स के अनकैप्टड पेसर जैमी पोर्टर को टीम में बरकरार रखा गया है।
Comments are closed.