इंदौर, 29 नवम्बर 2019: बाल निकेतन संघ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150वी जयंती वर्ष पर उनके सम्पूर्ण जीवन पर आधारित एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 30.11.19 शनिवार को प्रातः 10 बजे माननीय श्री आनंद मोहन जी (पूर्व महाधिवक्ता) की अध्यक्षता में बाल निकेतन विद्यालय परिसार में मनाया जा रहा है l
इस के बारे में बाल निकेतन संघ की सचिव निलीमा अदमडणे ने बताया – इस वर्ष बाल निकेतन विद्यालय अपने वार्षिक उत्सव न मानते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150 वी जयंती मानाने जा रहा है l इस विशाल प्रदर्शनी को संस्था के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने मिलकर प्रदर्शित करने का एक अनूठा प्रयास किया है l प्रदर्शनी में गाँधी जी के साबरमती आश्रम व सेवाग्राम का विशाल व अद्भुत मॉडल, चरखा, तकली, तीन बन्दर, बचपन से वृद्धावस्था तक रंगीन चित्र, प्रिय भजन, सर्वधर्म प्रार्थना, प्रार्थना सभा, सिद्धांत, सन्देश, आन्दोलन, उनके सपनो का भारत, विदेशी वस्त्रो का बहिष्कार, समाचार पत्रों में उनके चित्रों का संग्रह, 150वी जयंती का लोगो, पर्यावरण सन्देश जैसे- पृथ्वी बचाओ, प्रकृति बचाओ, प्लास्टिक का प्रतिबन्ध, वायु- ध्वनि प्रदुषण इत्यादि अनेक पोस्टर्स व मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा l प्रोजेक्टर पर शिक्षको द्वारा उनके सन्देश का प्रसारण व उनके जीवन के कई पहलुओ का प्रसारण, इसके अतिरिक्त उनके जीवन पर कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है l
राष्ट्रीय पिता के प्रति सद्भावना प्रदर्शित करने विशेष रूप से श्री प्रीतमलाल दुआ जी (समाजसेवी) व श्री अरुण डीके जी (समाजसेवी) के अलावा संस्था उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना जर्मीदार, ट्रस्टी डॉ. श्री विनायक अदमडणे व अन्य पदाधिगण भी उपस्थित रहेंगे. समस्त पालक व विद्यार्थीगण भी अपनी भावना व्यक्त करेंगे l
Comments are closed.