भारत सरकार की राजकोषीय हुण्डियों का नीलामी कैलेण्डर

(सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के संबंध में)

भारत सरकार की नकदी की स्थिति की समीक्षा करने के पश्चात, भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक से परामर्श कर सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में राजकोषीय हुण्डियों के निर्गमन के लिए निम्नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया हैः

 

 राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी हेतु अधिसूचित राशिया (1 जुलाई, 2022 – 30 सितंबर, 2022)
(करोड़ रुपए)
नीलामी की तिथि जारी करने की तिथि 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय जोड़
06 जुलाई, 2022 07 जुलाई, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
13 जुलाई, 2022 14 जुलाई, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
20 जुलाई, 2022 21 जुलाई, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
27 जुलाई, 2022 28 जुलाई, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
03 अगस्त, 2022 04 अगस्त, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
10 अगस्त, 2022 11 अगस्त, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
17 अगस्त, 2022 18 अगस्त, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
24 अगस्त, 2022 25 अगस्त, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
30 अगस्त, 2022 01 सितंबर, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
07 सितंबर, 2022 08 सितंबर, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
14 सितंबर, 2022 15 सितंबर, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
21 सितंबर, 2022 22 सितंबर, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
28 सितंबर, 2022 29 सितंबर, 2022 9,000 7,000 5,000 21,000
जोड़   117,000 91,000 65,000 273,000

 

भारत सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक, बाजार को समुचित नोटिस देने के पश्चात, सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार दशाओं और अन्य संबद्ध कारकों को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित राशि के संशोधन और राजकोषीय हुंण्डियों की नीलामी के समय निर्धारण में अपनी लोचशीलता बनाए रखेगी/रखेगा। अत:, परिस्थितियों के अनुसार, जिसमें बीच में पड़ने वाले अवकाश जैसे कारण भी शामिल होंगे, इस कैलेण्डर में परिवर्तन किया जा सकेगा। यदि ऐसे कोई परिवर्तन हों, तो नियमित प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से इनकी सूचना दी जाएगी।

 

राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी, भारत सरकार द्वारा जारी सामान्य अधिसूचना सं.-एफ 4(2)-डब्ल्यू एंड एम/2018, दिनांक 27 मार्च, 2018, समय-समय पर यथासंशोधित, में विनिर्दिष्ट शर्तों के अध्यधीन होगी।

Comments are closed.