एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत के आशीष को स्वर्ण

गिफू । भारत के ने आशीष जाखड़ ने एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन पुरुषों की हैमर थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

आशीष ने पुरुषों की हैमर थ्रो स्पर्धा में 76.86 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण जीता और अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 75.04 मीटर को पीछे छोड़ा। यह उन्होंने गत अप्रैल में जूनियर फेडरेशन कप में बनाया था। भारत ने यहां एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित चार पदक जीते हैं।

वहीं भारत के ही दमनीत सिंह ने 74.08 मीटर की थ्रो के साथ रजत जीता। प्रियदर्शिनी सुरेश और पूनम सोनूने को कांस्य पदक मिले हैं। सुरेश ने महिला तिहरी कूद में 13.08 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगायी और पूनम ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 17:03.75 का समय निकालकर कांस्य हासिल किया। वहीं जिस्ना मैथ्यूज ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

Comments are closed.