आंध्र के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नॉर्थ कैरोलिना वॉटर फॉल में गिरने से मौत

कैरोलिना । कई बार घूमने फिरने लोग इसलिए जाते कि उनको खुशी मिलेगी लेकिन ऐसी पिकनिक थोड़ी सी असावधानी और लापरवाही के कारण बड़ा दुख दे जाती है। ऐसा ही कुछ अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना में एलक रिवर फाल्स पर घटा वहां की चट्टान से कूदने के कारण 32 वर्षीय भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि 6 हफ्ते में यह नदी में डूबने की दूसरी घटना है। मृतक का नाम गोगिनेनी नागार्जुन है। उन्होंने फॉल के बीच छलांग लगाई और तेज धारा में खिंचे चले गए। असिस्टैंट फायर मार्शल पॉल ने बताया कि वह फिर दोबारा सतह पर नहीं आए। नागार्जुन यहां दोस्तों के साथ तैराकी कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह घटना हुई।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश निवासी नागार्जुन ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के भीतर चले गए और फिर सतह पर वापस नहीं आ सके। घटना के 2 घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ और फिर उसे मेडिकल इग्जैमनर के पास ले जाया गया।

इससे पहले 20 मई को ओहियो निवासी थॉमस की यही डूबने से मौत हो गई थी। इस जगह का इतिहास बहुत ही खतरनाक रहा है। कई सालों में अब तक यहां कई लोग घायल हो गए और कईयों की मौत हो गई। यहां चेतावनी से जुड़ा बोर्ड लगा हुआ है और लोगों को रोका जाता है कि वह धारा के आस पास ना जाएं। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चट्टानों पर से कूदना मौत या गंभीर से रूप से घायल होने की वजह है।

Comments are closed.