नई दिल्ली । इंग्लैंड की राजधानी लंदन में कल से शुरु होने वाले एफआईएच 2018 महिला हॉकी विश्व कप की शुरुआत से पहले ही आयोजकों की गलती से भारत के राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र नहीं था।
आयोजन की शुरुआत से पहले आयोजकों ने टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान रानी रामपाल सहित सभी 16 टीमों की कप्तान को थेम्स नदी के किनारे आयोजित एक कार्यक्रम में बुलाया था। इसमें हर कप्तान अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ खड़ी हुई। लेकन भारतीय ध्वज में से अशोक चक्र नदारद था।
खबर लिखे जाने तक यह बात पता नहीं चल पाई कि क्या लंदन में मौजूद भारतीय अधिकारियों और खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया को इस बात की जानकारी दी है अथवा नहीं? मालूम हो कि विश्व कप महिला हॉकी में भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में रहा था जब वह चौथे स्थान पर रही थी।
इस बार टीम ग्रुप बी में अपना पहला मैच मेजबान इंग्लैंड के साथ 21 जुलाई को खेलेगी। इसके बाद 26 जुलाई को आयरलैंड और 29 को यूएसए से मुकाबला होगा।
Comments are closed.