तुलसी का एक पौधा बदल सकता है आप का भाग्य , जाने कैसे

 न्यूज़ डेस्क : हिन्दू मान्यताओं में तुलसी को सबसे पवित्र माना गया है। ना केवल धार्मिक दृष्‍टिकोण से बल्‍कि वैज्ञानिक दृष्‍टि से भी तुलसी का पौधा बहुत ही उपयोगी माना जाता है। बिना तुलसी कोई भी धार्मिक आयोजन पूरा नहीं होता। ऐसी पौराणिक मान्यताएं हैं जिसमें तुलसी के पत्ते एकादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय नहीं तोड़ने नहीं चाहिए। इसी तरह रात में भी तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है।

 

धार्मिक मान्‍यताओं में ऐसा करने पर व्यक्ति को दोष लगता है। बिना किसी कारण के तुलसी के पत्ते तोड़ना भी तुलसी को कष्ट देने के समान माना गया है।
घर में तुलसी का रोज पूजन करना चाहिए। हर शाम तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

 

तुलसी को घर-आंगन में रखने से सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। तुलसी का पौधा घर में होने से बुरी नजर नहीं लगती। माना जाता है कि तुलसी के पौधे से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रिय हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। 

शास्त्रों के अनुसार घर में तुलसी का सूखा पौधा रखना वर्जित है। यदि घर में तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे किसी पवित्र नदी या तालाब अथवा या कुएं में प्रवाहित कर देना चाहिए। सूखा तुलसी का पौधा घर में होने से तरक्की प्रभावित होती है। 

(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 

Comments are closed.