कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
-
बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
-
हादसा सुबह करीब 8:45 बजे रनवे पर हुआ
-
विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि
-
हादसे की उच्च-स्तरीय जाँच की मांग तेज
समग्र समाचार सेवा
बारामती | 28 जनवरी: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर उस समय हुई, जब उनका चार्टर विमान लैंडिंग कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह रनवे पर ही क्रैश-लैंड हो गया।
मुंबई से बारामती जा रहे थे अजित पवार
अजित पवार को आज बारामती में राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होना था। तय कार्यक्रम के अनुसार, विमान को सुबह 7 बजे मुंबई से उड़ान भरनी थी और 7:40 बजे बारामती में लैंड करना था। हालांकि लैंडिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी सामने आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
किस कंपनी का था विमान
दुर्घटनाग्रस्त विमान VSR Ventures Pvt. Ltd. का बताया जा रहा है।
- विमान मॉडल: Bombardier Learjet 45XR (2010 मॉडल)
- रजिस्ट्रेशन नंबर: VT-SSK
विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें—
- अजित पवार (उपमुख्यमंत्री)
- 1 निजी सुरक्षा अधिकारी
- 1 अटेंडेंट
- 2 क्रू मेंबर (पायलट और सह-पायलट)
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।
जाँच की मांग और राजनीतिक प्रतिक्रिया
हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नितीन राऊत ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच की मांग की है। उनका कहना है कि छोटे विमान और हेलीकॉप्टर से नेताओं की यात्राओं को लेकर सुरक्षा मानकों की गंभीर समीक्षा की आवश्यकता है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की जाँच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Comments are closed.