शाहजहांपुर । रोजा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रेक ओवरब्रिज के नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कोलकता से पोलीथिन का दाना लेकर बाजपुर उत्तराखंड जा रहा ट्रक पेड़ तोड़ता हुआ रोजा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जा गिरा। इसके चलते तिलहर निवासी हेल्पर धीरज 28 और बरेली निवासी ट्रक चालक ओमपाल घायल हो गए।
दोनों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि वो दुर्घटना की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
News Source: jagran.com
Comments are closed.