कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – जून, 2022

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 1986-87 = 100) माह जून, 2022 में प्रत्येक 6 अंक बढ़ कर क्रमशः 1125 (एक हजार एक सौ पच्चीस) तथा 1137 (एक हजार एक सौ सैंतीस) अंकों के स्तर पर रहे । सूचकांक के इस बदलाव में मुख्य योगदान खाद्य समूह का क्रमशः 3.69 और 3.79 अंक रहा । यह वृद्धि मुख्यतः चावल, गेहूँ–आटा, ज्वार, मक्का, दूध, बकरे का मांस, ताज़ा मछली, ताज़ा मुर्गी, सूखी मिर्च, गरम मसाले, सब्जियाँ एवं फल, इत्यादि  की कीमतों के कारण  रही ।

विभिन्न राज्यों के सूचकांकों में वृद्धि भिन्न–भिन्न रही । कृषि श्रमिकों के लिए 19 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 10 अंकों की वृद्धि रही जबकि जम्मू एवं कश्मीर राज्य का सूचकांक स्थिर रहा । तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1299 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 884 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा ।

ग्रामीण श्रमिकों के लिए 20 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 10 अंकों की वृद्धि रही । तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1289 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 935 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा ।  

राज्य स्तर पर, कृषि श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों में केरल राज्य एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों में मध्य प्रदेश में अधिकतम वृद्धि प्रत्येक 10 अंकों की मुख्यत: ज्वार, टैपिओका, ताज़ा मछली, सूखी मिर्च, सब्जियाँ एवं फल, प्लास्टिक के जूते, इत्यादि की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण रहीं ।

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह जून, 2022 में   6.43% और 6.76% रही जो कि मई, 2022 में 6.67% और 7.00% तथा गत वर्ष के इसी माह के दौरान क्रमशः 3.83% और 4.00% थी । इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति की यथार्थ दर माह जून, 2022 में 5.09% और 5.16% रही जो कि मई, 2022 में 5.44% और 5.51% तथा गत वर्ष के इसी माह के दौरान क्रमशः 2.67% और 2.86% थी ।

अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार)

वर्ग कृषि श्रमिक ग्रामीण श्रमिक
मई,  2022 जून,  2022 मई,  2022 जून,  2022
सामान्य सूचकांक 1119 1125 1131 1137
खाद्य 1046 1052 1054 1060
पान,सुपारी आदि 1912 1911 1922 1920
ईंधन एवं प्रकाश 1251 1261 1243 1254
कपड़े,बिस्तरे व जूते 1174 1183 1209 1218
विविध 1185 1191 1189 1196

 

 

माह जुलाई, 2022 के लिए कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 18 अगस्त 2022 को जारी किया जाएगा ।

Comments are closed.