न्यूज़ डेस्क : भारत में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (मर्केट कैपिटेलाइजेशन यानी बाजार हैसियत) कारोबार के दौरान आठ लाख करोड़ रुपये के पार हो गया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का पहला बैंक है।
इस साल आई 15.11 फीसदी की तेजी
कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 8,05,742 करोड़ रुपये हो गया। मालूम हो कि एचडीएफसी बैंक बाजार पूंजीकरण के मामले में तीसरी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी है। इस साल अब तक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 15.11 फीसदी की तेजी आई है। बैंक का आल टाइम हाई शेयर भाव 1464 रुपये है।
पहले स्थान पर रिलायंस
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पहले स्थान पर मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) है। मौजूदा समय में एनएसई पर रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 12.81 लाख करोड़ रुपये है। वहीं दूसरे स्थान पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) है, जिसकी बाजार हैसियत 10.15 लाख करोड़ रुपये है।
Comments are closed.