मिस दिवा 2020 का आठवां संस्करण; लिवा नेचरल फ्लूइड फैशन के साथ

 

इंदौर, 30 नवंबर, 2019: मिस दिवा 2020 ने आठवें एडिशन की घोषणा की और कहा कि इस बार टाइटल स्पॉन्सर के रूप में फैशन का शानदार ब्रांड लिवा उनके साथ है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 11 नवंबर 2019 को मुंबई में वर्ष 2000 की मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और पिछले साल ताज जीतने वाली वर्तिका सिंह मौजूद थीं।

 

सैकड़ों युवा महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता लिवा मिस दिवा 2020 का इंतजार बेसब्र करने वाला होता है और यह प्रतियोगिता अपने आठवें संस्करण के साथ लौट रही है। इसमें जल्द ही आपको पूरे देश की युवतियों को प्रतियोगिता में भाग लेते हुए देखा जाएगा।

 

इंदौर में 30 नवंबर 2019 को बहुप्रतीक्षित शहर-वार ऑडिशन रैडिसन ब्लू होटल में आयोजित किए गए, जो इंदौर ऑडिशन के लिए होस्ट और हॉस्पिटैलिटी और वेन्यू पार्टनर के रूप में शामिल हुआ है। इंदौर में आकांक्षी दीवाज़ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जहां इसमें 70 शॉर्टलिस्ट की गई प्रविष्टियां मिली।

 

इंदौर के ऑडिशन को इंदौर स्थित डिजाइनर और सोशलाइट अंशु खथुरिया और फरहा सैयद ने जज किया।

 

वैश्विक सौंदर्य प्लेटफार्म पर भारतीय सौंदर्य और प्रतिभा को सामने लाने की इस अविश्वसनीय यात्रा के माध्यम से लिवा मिस दिवा 2020 अपनी परंपरा को जारी रखेगा और एक लड़की की तलाश करेगा जो सुंदर, आत्मविश्वास, डायनामिक और वीवाशियस की परिभाषा को बदल देगी। वह नई पीढ़ी की उन महिलाओं को पूरे दिल से समर्थन देगी, जिनमें नेतृत्व की क्षमता है।

 

 

 

इंदौर और शेष 9 शहरों – लखनऊ हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, बैंगलोर, जयपुर, चंडीगढ़ और दिल्ली से चुनी गईं प्रविष्ठियों को अंतिम ऑडिशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा। साथ ही 4 राष्ट्रीय प्रतियोगी भी होंगी जो जयपुर, बैंगलोर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित मीडिया टूर्स से होते हुए वहां पहुंचेंगे। यह टूर विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट से भरपूर होंगे, जो थीमेटिक इवनिंग्स में परिणित होगा।

 

लिवा मिस दिवा 2020 की विजेता भारत को प्रतिष्ठित वैश्विक मंच मिस यूनिवर्स 2020 में और लिवा मिस दिवा सु्प्रानेशनल 2020 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। विजेताओं को प्रसिद्धि और गौरव तो मिलेगा ही उन्हें 10 लाख रुपए तक की नगद राशि और कई अन्य पुरस्कार भी घर ले जाने को मिलेंगे।

 

टाइटल स्पॉन्सर के रूप में पहली बार ब्यूटी पीजेंट से जुड़ा ब्रांड है लिवा। लिवा ने आराम और स्वतंत्रता का पर्याय बन चुके कपड़ों को बनाने के लिए अपने फ्लूइड फैब्रिक्स के साथ फैशन को फिर से परिभाषित किया है। लिवा का ब्रांड लोकाचार, #लिवयोरफ्लो (#LiveYourFlow), महिलाओं को सहज, आत्मविश्वासी, उन्मुक्त और मुक्त रहने के लिए प्रोत्साहित करता है क्योंकि वह आज का लुत्फ उठाते हैं।

 

लिवा के बेदाग ड्रेप्स और ब्रीदेबल कपड़े हर चढ़ती दिवा को हर प्लेटफार्म पर विजय प्राप्त करने, साँस लेने और प्रवाह का मौका देते हैं। 100% प्राकृतिक कपड़ों के साथ बनाया लिवा के परिधान लाइटवेट महसूस कराता है। यह हर उभरती दिवा के साथ प्रतिध्वनित होता है, जिससे यह साझेदारी सहज होगी

 

इस मौके पर बोलते हुए मेंटर लारा दत्ता ने कहा लिवा मिस दिवा 2020 के सभी नए सीजन देखना बहुत ही थ्रिलिंग है। हर साल देश में इस खिताब का सफर और नया और रोमांचक होता जा रहा है और नए नए हुनर से भरे चेहरे आ रहे हैं, जो भारत को एक ग्लोबल मंच पर बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत करने जा रहे हैं। और हर साल इन्हें खोजने का जो सफ़र है वह भी शानदार है। हर साल की तरह मैं इस साल भी उन चेहरों की तलाश करने के लिए बेताब हूँ, जो अपना सपना पूरा करने जा रही हैं। मैं उम्मीद करती हूँ कि उन्हें सफलता मिले।

 

लिवा मिस दिवा 2020 की दो सीरीज एमटीवी इंडिया के नंबर वन यूथ ब्रांड पर दिखाई जाएगी।

 

दिवा के साथ इस शानदार सफ़र पर चलिए जो सबसे चहेते खिताब की तलाश में हैं। अगर आप में लगता है कि आपमें है वह हुनर, आप में है वह सपार्क और आप में है वह तेज जो आपको मिस यूनिवर्स तक पहुंचा सकता है तो हम आपके सपनों को हकीकत में बदलने के लिए हैं।

 

 

 

Comments are closed.