इंदौर : मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर का सौंदर्य अकल्पनीय है। अगर उनके सौंदर्य को बेहतरीन तरीके से परिभाषित किया जाए तो यह कहा जा सकता है कि उनका सौंदर्य अतुलनीय है। यह खूबसूरत और आकर्षक 22 वर्षीय लड़की आज बॉलीवुड के शीर्ष फिल्म निर्माताओं की पसंद वाले प्रतिष्ठित और नए चेहरों में से एक है। लंबे समय से यह अफवाह है कि वह बॉलीवुड में अपनी बड़ी शुरुआत कर रही हैं और अब हम आधिकारिक तौर पर यह खुलासा कर सकते हैं कि वे हाल के दिनों में किसी भी नये आने वाले कलाकारों की अपेक्षा सबसे बड़ी शुरूआत कर रही हैं!
बॉलीवुड में भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए यह शुरूआत एक सपने की तरह है। यशराज फिल्म्स ने मानुषी को अपनी सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज की नायिका के रूप में साइन किया है, जो निडर और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज के जीवन और वीरता पर आधारित है। फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार पृथ्वीराज और मानुषी पृथ्वीराज की प्रेमिका औऱ आकर्षक संयोगिता की भूमिका निभाएंगी।
पृथ्वीराज को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। चंद्रप्रकाश द्ववेदी वही हैं, जिन्होंने भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार के जीवन औऱ समय पर आधारित टेलीविजन महाकाव्य चाणक्य और कई पुरस्कार विजेता पिंजर का निर्देशन किया था। द्विवेदी कहते हैं, हमने इस भूमिका के लिए कई सारे युवा औऱ नए चेहरों का ऑडिशन लिया, क्योंकि हम एक शानदार और अति आकर्षक भारतीय नायिका की तलाश में थे। संयोगिता एक अविश्वसनीय रूप से सुंदर व्यक्तित्व की मालकिन होने के साथ ही एक मजबूत औऱ आत्मविश्वासी लड़की भी थीं। हम किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे थे जो संयोगिता के चुंबकीय व्यक्तित्व से मेल खा सके और हमें वह मानुषी में मिला। इस भूमिक के लिए उसने एक से अधिक बार ऑडिशन दिया, क्योंकि हम इस कास्टिंग के साथ पूरी तरह निश्चिंत होना चाहते थे और हर बार वह कुछ गलत कर जाती थी। इसके बाद से वे सप्ताह में छह दिन रिहर्सल कर रही हैं साथ ही वाईआरएफ द्वारा भी पिछले 9 महीनों से उनकू अच्छी तरह से देखरेख की जा रही है।
वाईआरएफ ने हमेशा से ही रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा आदि जैसे अति प्रतिभाशाली बाहरी लोगों की खोज की है, जो आज अपने बल पर स्टार बन गए हैं। इसलिए, एक हीरोइन के तौर पर सभी की निगाहें मानुषी पर लगी हैं। वाईआरएफ ने भी उन्हें उनकी प्रतिभा के आधार पर साइन किया है और अब पूरी तरह मानुषी को प्रबंधित भी करेगा।
मानूषी कहती हैं, यश राज फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस द्वारा नायिका के रूप में चुना जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है! इस पूरे सफर के दौरान मिली सीख से मैं पूरी तरह से खुश और रोमांचित हूं। मेरा जीवन, वास्तव में अब तक एक परी कथा रही है। मिस इंडिया बनने के बाद मिस वर्ल्ड और अब पहली फिल्म के रूप में इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिलना सब कुछ मेरे जीवन के एक नये और रोमांचक अध्याय की तरह है। वे कहतीं हैं, राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह एक शक्तिशाली व्यक्तित्व थीं और सही चीजों के लिए खड़ी हुईं साथ ही अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसले भी खुद ही लिए। उनका जीवन भारतीय इतिहास का एक काफी महत्वपूर्ण अध्याय है और मैं उनके किरदार को हर संभव सटीकता से निभाने की पूरी कोशिश करूंगी।
मानुषी ब्यूटी विद ब्रेन का भी एक बेहतरीन उदाहरण है, यानी वे जितनी खूबसूरत हैं, उनका दिमाग भी उतना ही तेज है, क्योंकि मजबूत आवाज की मालकिन मानुषी अपनी बेबाकी और विचारों को व्यक्त करने में भी बेहतर हैं, क्योंकि वे सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय कायम करतीं हैं। मिस वर्ल्ड जीतने के तत्काल बाद, उन्होंने भारत में महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार लाने के उद्देश्य से एक गैर-लाभकारी संगठन, प्रोजेक्ट शक्ति की न सिर्फ कल्पना की बल्कि उसे स्थापित भी किया। यही नहीं मानुषी भारत के 20 से अधिक गांवों में महिलाओं के लिए लगातार स्वच्छता का संदेश फैलाने का काम करती रहीं हैं। आज, यह ऑर्गेनाइजेशन महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी पैड प्रदान करने के साथ ही समुदाय की महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है।
आपको बता दें कि मानुषी पूर्व मिस वर्ल्ड और सुपर अचीवर्स प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। यही नहीं वे एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी डांसर हैं। उन्होंने दिग्गज नर्तक राजा और राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। पृथ्वीराज दुनिया भर में वर्ष 2020 में दिवाली पर रिलीज होगी।
Comments are closed.