(लंदन) कश्मीर के महाराजा की विंटेज स्पोर्ट्स कार ब्रिटेन में होगी नीलाम

लंदन। कश्मीर के आ‎खिरी महाराजा हरि सिंह की एक दुर्लभ विंटेज कार दिसंबर में लंदन में होने वाली एक नीलामी के आकर्षण का केंद्र होगी। बोनहेम्स बॉन्ड स्ट्रीट सेल की 2 दिसंबर को होने वाली नीलामी में पुराने समय की बेहतरीन ब्रिटिश कारों में गिनी जाने वाली 1924 की वॉक्सहॉल 30-98 ओई वेलोक्स टूरर की बोली लगेगी।

माना जा रहा है कि यह शानदार कार सवा तीन करोड़ रुपए (3,30,000 पाउंड) से लेकर तीन करोड़ 70 लाख रुपए (3,90,000 पाउंड) के बीच की कीमत में नीलाम हो सकती है। गौरतलब है ‎कि महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के आ‎खिरी महाराजा थे। वे राजा अमर सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्हें जम्मू-कश्मीर की राजगद्दी अपने चाचा, महाराज प्रताप सिंह से विरासत में मिली थी। हरि सिंह डोगरा शासन के आ‎खिरी राजा थे। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह राजा हरि सिंह के पुत्र हैं।

Comments are closed.