4 फीसदी महंगी होंगी मर्सिडीज बेंज की कारें

नई दिल्ली  । लक्जरी कार निर्माता जर्मन कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी कारो की कीमतों में सितंबर से चार फीसदी तक की बढोतरी करने की घोषणा की है। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने जारी बयान में कहा कि सभी वाहनों की कीमतों में बढोतरी की जायेगी।

अधिकतम बढोतरी चार फीसदी होगी। उसने कहा कि भू राजनैतिक कारकों से महंगाई बढोतरी हो रही है। इससे लागत बढऩे के साथ ही भारतीय मुद्रा में गिरावट आने से कंपनी पर भारी दबाव बन गया है। उसने कहा कि पिछले आठ महीने यूरो की तुलना में रुपया पांच फीसदी फिसल चुका है

और रिजर्व बैंक ने पिछले दो महीने में नीतिगत दरों में आधी फीसदी की बढोतरी कर चुका है। उसने कहा कि इन सभी कारकों की वजह से वह अपने वाहनों की कीमतों में एक सितंबर से अधिकतम चार फीसदी की बढोतरी करने जा रही है।

Comments are closed.