प्रधान मंत्री मोदी का 4 राज्यों का दौरा 29-30 मई को: जानिए एजेंडा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा                                                                                                                                                                                                                                नई दिल्ली 28 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा विकास परियोजनाओं से भरपूर रहेगा।

सिक्किम में शुरुआत –पीएम मोदी 29 मई को सुबह 11 बजे सिक्किम से दौरा शुरू करेंगे। वह “Sikkim@50” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहाँ वे 750 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 500 बेड के जिला अस्पताल की नींव रखेंगे। साथ ही पेलिंग में पैसेंजर रोपवे और गंगटोक में अटल उद्यान में वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

पश्चिम बंगाल में गैस परियोजना –दोपहर 2:15 बजे वे अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की नींव रखेंगे। 1010 करोड़ की इस परियोजना से 2.5 लाख घरों में PNG और 19 CNG स्टेशन स्थापित होंगे।

बिहार में हवाई अड्डा और सड़कें –शाम 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे (लागत ₹1200 करोड़)। बिहटा एयरपोर्ट के सिविल  एनक्लेव की नींव रखेंगे (लागत ₹1410 करोड़)। 30 मई को औरंगाबाद में नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (₹29,930 करोड़) की नींव रखेंगे।
साथ ही NH-119A, NH-319B, NH-119D और गंगा ब्रिज समेत कई सड़क परियोजनाएं शुरू होंगी।

उत्तर प्रदेश में ऊर्जा पर फोकस –30 मई को दोपहर 2:45 बजे कानपुर नगर में ₹20,900 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
ग्रेटर नोएडा में 132 और 220 kV सबस्टेशन का उद्घाटन होगा। पैंकी थर्मल पावर प्रोजेक्ट (₹8,300 करोड़) और घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट (₹9,330 करोड़) की यूनिट्स शुरू होंगी।

पीएम मोदी का यह दौरा विकास, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Comments are closed.