दावा- ईरान के एटमी ठिकानों पर अमेरिकी हमला असरदार नहीं

ईरान ,। 25 जून 25 । अमेरिकी मीडिया हाउस CNN और न्यूयॉर्क टाइम्स की ने दावा किया है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों के बाद उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम का मुख्य तबाह नहीं हुआ।

यह दावा एक सीक्रेट रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। इस रिपोर्ट को ईरान पर हमले के बाद तैयार किया गया है, जिसमें अमेरिकी हमलों में हुए नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

एक सीक्रेट सोर्स ने CNN को बताया कि हमले से ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम सिर्फ कुछ महीनों के लिए ही पीछे हुआ है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने X पर पोस्ट कर इन दावे को खारिज किया है। उन्होंने CNN और NYT की खबरों को फेक न्यूज करार दिया है।

इजराइल ईरान में 12 दिन के बाद सीजफायर

इजराइल-ईरान के बीच जंग के 12वें दिन, यानी मंगलवार को सीजफायर हो गया। दोनों देशों ने इसकी पुष्टि की है और साथ ही इस जंग में अपनी जीत का दावा किया।

इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजराइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा- हम शेर की तरह उठे और हमारी दहाड़ ने तेहरान को हिला दिया।

दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा- ‘हमने इस तकनीक को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने बलिदान दिए हैं।’

ईरान की राजधानी तेहरान में कल विक्ट्री सेलिब्रेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सबसे पहले मंगलवार तड़के 3:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों देशों में सीजफायर की जानकारी दी थी।

Comments are closed.