कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
तमिलनाडु-बंगाल में 1000 करोड़ की जब्ती
समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल, २७ अप्रैल: 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग (ECI) की कड़ी निगरानी के बीच अब तक कुल 1,072 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। यह आयोग का अब तक का सबसे बड़ा प्रवर्तन अभियान माना जा रहा है।
जब्ती में नकदी, शराब, ड्रग्स, नशीले पदार्थ शामिल
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में अब तक 599.24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 472.89 करोड़ रुपये रहा है। इन जब्तियों में नकदी, शराब, ड्रग्स, नशीले पदार्थ, कीमती धातुएं और मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले मुफ्त उपहार व अन्य सामान शामिल हैं।
छापेमारी लगातार जारी
चुनाव आयोग की टीमों ने लगातार निगरानी, छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया। इससे यह साफ संदेश गया कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह जब्ती पिछले चुनावों की तुलना में काफी अधिक है, जो सख्ती को दर्शाती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में न आएं और स्वतंत्र रूप से मतदान करें।
जब्ती की संख्या मे हो सकती है बढ़ोतरी
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को देखते हुए आगे भी बड़ी जब्ती देखने को मिल सकती है। चुनाव आयोग लगातार अपनी निगरानी और सख्ती बढ़ा रहा है। राज्य में अलग-अलग जगहों पर जांच टीमें सक्रिय हैं। सीमा क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।अवैध हथियारों की भी तलाशी ली जा रही है।और प्रत्याशियों के खर्च पर भी निगरानी है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
सख्ती मे चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए 50,11 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात की है। जिसमे 2,728 पश्चिम बंगाल और 2,2283 तमिलनाडु में है। इन टीमों को शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करने का कार्य सौंपा गया है।
कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Comments are closed.