काशीपुर में अवैध मजारों का खुलासा: मंदिर भूमि पर कब्जा, बदल रही है धार्मिक पहचान?

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा                                                                                                                                                                                                                                   काशीपुर/उत्तराखंड, 1 जून 2025: उत्तराखंड की धार्मिक नगरी काशीपुर में अवैध मजारों के निर्माण का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया है कि मंदिरों की पवित्र जमीन पर सुनियोजित ढंग से कब्जा कर वहां मजारें बनाई जा रही हैं, जो सनातन संस्कृति के खिलाफ एक षड्यंत्र है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशीपुर के कई इलाकों में बिना किसी वैध अनुमति के मजारें उग आई हैं। इन मजारों के पीछे कोई ऐतिहासिक संदर्भ नहीं है, न ही कोई परंपरा जुड़ी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब एक बड़े डेमोग्राफिक परिवर्तन का हिस्सा है, जिसके ज़रिए इलाके की धार्मिक पहचान को बदलने की कोशिश की जा रही है।

हिन्दू संगठनों का कहना है कि मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण कर धर्मस्थलों को बदला जा रहा है, और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे जनता में प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर रोष है।

एक स्थानीय पुजारी ने कहा,

“यह सिर्फ अतिक्रमण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था पर हमला है। आज मजारें बन रही हैं, कल पूरा इलाका बदल जाएगा।”

राजनीतिक हलकों में भी हलचल शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने सरकार से तत्काल जांच की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस बयान नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार कुछ मामलों की जांच की जा रही है, लेकिन लोगों को अब मात्र जांच नहीं, कार्रवाई चाहिए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Comments are closed.