ओरियंटल विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय किसान मेले का आयोजन

इंदौर: ओरियंटल विश्वविद्यालय, इन्दौर में राष्ट्रीय किसान मेले का सफल आयोजन 23 फरवरी, 2019 को किया गया। जिसमें किसानों को अधिक से अधिक कृषि विशेषज्ञों एवं मुख्य अतिथी डॉ. वी. एन. पाण्डे, डायरेक्टर, आई. सी. ए. आर. (एन. आर. सी. एल.) के माध्यम से दी गई। 
 
मीडिया प्रभारी सजल सक्सैना द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय किसान मेले मे इंदौर जिले के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से अत्यधिक संख्या मे किसान भाइयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साथ ही कई सारे गावों के सरपंच और विषेषजनों ने भी मेले मे अपने विचार प्रकट किये। 
 
ओरियंटल  विश्वविद्यालय  के इस कार्यक्रम में विशेष  अतिथी श्री प्रवीण ठकराल जी, भी उपस्थित रहें। ओरियंटल  विश्वविद्यालय  का राष्ट्रीय किसान मेला कृषि जगत के लिये एक विशेष  प्रयास है। जिसमे किसानों की आय मे वृद्वि करने हेतु नवीन तकनीक, एकिकृत फसल प्रणाली, जैविक खाध बनाने की तकनीक नवीनतम सिंचाई प्रणाली इत्यादि की जानकारी किसान भाइयों को निःशुल्क प्रदान कराई गई। ओरियंटल  विश्वविद्यालय   के कुलाधिपति डॉ. के. एल. ठकराल जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उन्होने बताया कि ओरियंटल विश्वविद्यालय   आगे भी इसी तरह कृषि एवं कृषकों के लिए सदैव अपना सहयोग प्रदान करेगा।

Comments are closed.