इंडिया बनेगा मंच से रित्विक धनजानी और रवि दुबे हुए प्रेरित l

इंडिया बनेगा मंच के टैलेंटबाज से खिलाड़ी रित्विक धनजानी और रवि दुबे हुए प्रेरित
कोलकाता और पुणे की सड़कों पर शानदार परफॉरमेंस के बाद, कलर्स प्रेजेंट्स इंडिया बनेगा मंच के टैलेंटबाज मुंबई के वर्धमान फैंटैसी पार्क और दिल्ली के कनॉट प्लेस जाएंगे। इस सप्ताहांत खतरों के खिलाड़ी के प्रतिभागी रित्विक धनजानी और रवि दुबे टैलेंटिड परफॉरमर्स के समर्थन में आएंगे। टेलीविजन के हैंडसम हंक स्पेन जाने वाले हैं और अपने खुद के डर का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। वे उस समय आश्चर्यचकित रह जाएंगे जब टैलेंटबाज प्रभावशाली परफॉरमेंस से उन्हें प्रभावित करेंगे।
मुंबई का वर्धमान फैंटेसी पार्क टैलेंटबाज के भावुक अंदाज से जीवंत हो उठेगा क्योंकि वे अपने पर्सनल सपोर्ट सिस्टम का रहस्य खोलेंगे। आधुनिक डांसर अजय लोहार का अपने पिता के सपने को साकार करने वाला एक्ट हो या एरियल पोल आर्टिस्ट स्वप्निल का अपनी मां के लिए समर्पित एक्ट हो, वे दर्शकों को आश्चर्यचकित करेंगे। हालांकि एक परफॉरमेंस दर्शकों और रित्विक धनजानी का दिल चुराएगी जिसे पीयुष किड्स नामक 100-मेंबर फ्लैश मॉब ट्रुप पेश करेगा। वे गजब का एक्ट दिखाएंगे और रित्विक की रिएक्शन भी हासिल करेंगे क्योंकि वह बचना ए हसीनों पर परफॉर्म करने के लिए उनका साथ देने मंच पर आएंगे।
दिल्ली का कनॉट प्लेस टैलेंटबाज के लिए मंच बन जाएगा। दिलवालों को यहां ट्रीट मिलेगी क्योंकि होस्ट कृष्णा अभिषेक और मोना सिंह अपने फन्नी एंटिक्स से सबका मनोरंजन करेंगे। कृष्णा महिला की वेशभूषा में होंगे तो मोना सिंह पंजाबी लड़के के वेश में होगी। कृष्णा अपने महिला अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे क्योंकि वह मंच पर रवि दुबे के साथ परफॉर्म करेंगे। 12 मेंबर बॉम्बफायर ग्रुप आसपास खड़े लोगों से सराहना बटोरेगा क्योंकि वे चार्ली चैप्लिन जैसी पोशाक में शानदार एक्ट करेंगे। लेकिन स्केलटन ग्रुप का एलइडी कॉस्ट्यूम डांस और रेस्टले मॅनिया ग्रुप की कुश्ती सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींचेगी।
मंबई और दिल्ली में टैलेंटबाज अपने प्रेरक परफॉरमेंस से भीड़ को आकर्षित करेंगे। इसलिए इंडिया बनेगा मंच का यह सप्ताहांत यकीनन मनोरंजन में चार चांद लगाएगा।

Comments are closed.