दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित सैनी भवन में अखिल भारतीय शाक्य महासभा द्वारा आयोजित “बुद्ध जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तथागत भगवान बुद्ध का संदेश शाश्वत है। आज विश्व के लगभग 40 देशों में भगवान बुद्ध को पूजा जाता है और वहाँ के करोड़ों लोग उनके शांति और करुणा के मार्ग के अनुयायी हैं।
उन्होंने कहा कि रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भेजने के ऐतिहासिक कार्य के लिए पूरे देश में से माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय गृह मंत्री जी ने आपके अपने नेता (मुझे) को चुना। यह पूरे समाज और उत्तर प्रदेश के लिए एक अभूतपूर्व सम्मान की बात है।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट सपना है कि “चाहें जो मजबूरी हो, शिक्षा बहुत जरूरी है।” शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण का एकमात्र सशक्त माध्यम है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
Comments are closed.