स्विजरलैंड के एक और प्रांत में बुर्के पर प्रतिबंध

ज़्यूरिख़ : स्विजरलैंड के प्रांत सैंट गेलेन ने रविवार को दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पास करके सार्वजनिक स्थल पर बुर्का और नकाब पहनने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है।

इस प्रस्ताव के विरोध में इस्लामिक संगठनों ने न्यायालय में जाने का मन बनाया है।

2 साल पहले भी टिसनों प्रांत ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया था। अब यह दूसरा राज्य है, जिसने बुर्के और नकाब को प्रतिबंधित किया है।

Comments are closed.