अरुणाचल प्रदेश में घुसे चीन के सैनिक आपत्ति के बाद वापस लौटे

नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के कुछ सैनिक सीमा पार कर भारतीय इलाके में घुस आए। हालांकि बाद में भारतीय सैनिकों की आपत्ति के बाद वापस भी चले गए।

सूत्रों के हवाले से बताया गया हैं कि यह मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अरुणाचल सेक्टर का है। 10 दिनों पहले चीन की सेना भारतीय सीमा में आ गई। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को बताया कि वह भारतीय सीमा में आ गए हैं। चीनी सैनिक वापस लौट गए।

आपको बता दें कि पिछले साल डोकलाम विवाद के बाद चीन संग भारत के रिश्तों में सुधार देखने को मिल रहा था। इस बीच एक बार फिर घुसपैठ का मामला सामने आ गया है। दोनों देशों की सेनाएं प्रोटोकॉल के तहत इस मामले का निपटारा कर रही हैं।

अगस्त में भी चीन की सेना ने उत्तराखंड में भी घुसपैठ की थी। तब चीनी सैनिकों की घुसपैठ से संबंधित यह रिपोर्ट आईटीबीपी ने अपने उच्चाधिकारियों को भेजी थी।ताया जा रहा है कि चीनी सैनिक 4 किलोमीटर तक आईटीबीपी की अग्रिम चौकी की ओर आ रहे थे।

Comments are closed.