1.18 करोड़ के पार पहुंची अक्टूबर में हवाई यात्रियों की संख्या

मुंबई। देश में हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी व़द्धि का क्रम जारी है और अक्टूबर में यह 13.34 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ 18 लाख 45 हजार पर पहुँच गयी। पिछले साल अक्टूबर में एक करोड़ चार लाख 51 हजार लोगों ने घरेलू मार्गों हवाई सफर किया था।
सितम्बर 2014 से यह लगातार 50वाँ महीना है जब देश में हवाई यात्रियों की संख्या दहाई प्रतिशत में बढ़ी है। साथ ही यह मई 2018 (एक करोड़ 18 लाख 56 हजार) के बाद घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की सर्वाधिक संख्या भी है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा आज यहाँ जारी आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 में जनवरी से अक्टूबर के बीच देश में हवाई यात्रियों की संख्या 11 करोड़ 46 लाख 37 हजार रही और इस प्रकार इसमें 20.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड है।

Comments are closed.