परिणीति ने खोल दिया निक और प्रियंका का राज

अब तक तो तमाम कयासों पर विराम लग ही गया है क्योंकि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने सगाई रस्म की अदायगी जो पूरी कर ली है। दरअसल एक तरफ कहा जा रहा था कि निक और प्रियंका ने विदेश में तब सगाई की थी जबकि प्रियंका अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं थीं। बहरहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आए, सिर्फ कयास ही लगाए जाते रहे,

लेकिन अब जबकि एक पंडित के द्वारा प्रियंका और निक को पारंपरिक ढंग से सगाई कराते दिखाया गया तो सभी मान गए कि अब तो दोनों शादी करके ही मानेंगे। इस रोका सेरेमनी के बाद परिणीति चोपड़ा ने निक और प्रियंका के लिए सोशल मीडिया पर जो पोस्ट लिखा उसने अनेक सवालों के जवाब दे दिए। इस पोस्ट के जरिए आपको अब बतलाया जा सकता है कि निक और प्रियंका के बीच कैसा रिश्ता है।

दरअसल रोका सेरेमनी का हिस्सा बनीं परिणीति ने इमोशनल पोस्ट लिखते हुए जहां उन्हें बधाई दी वहीं प्रियंका और निक के रिश्ते की गहराई को भी बयां कर गईं। परिणीति ने अपनी पोस्ट में कजिन सिस्टर प्रियंका संग बिताए अपने बचपन के पलों को भी शेयर किया। परिणीति ने अपनी मीमी दीदी के लिए लिखा कि ‘आज मैंने मैजिक और फेरीटेली स्टोरी को दिल से महसूस किया। मीमी दीदी मुझे याद है जब हम बच्चे थे तो मैं घर-घर खेला करती थी।

हम शर्मीली दुल्हनें बनतीं थीं, हमारे झूठमूठ के बच्चे होते और हम अपने पतियों को चाय बनाकर सर्व करती थीं। अजीब लगता है लेकिन, ऐसा इसलिए क्योंकि हमें हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा था और उम्मीद थी कि एक दिन हमें भी अपने लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा। परन्तु आज तो कुछ भी झूठमूठ का नहीं है। मैं उनके लिए इससे परफेक्ट इंसान के बारे नहीं सोच सकती।

मैंने सुबह कहा था कि इंसान को पहचानने के दो तरीके होते हैं। उन दो तरीकों में -एक तो उनके साथ यात्रा करो और दूसरा उनके साथ भोजन करें। मैंने निक के साथ ये दोनों ही काम किए हैं और इसलिए मैं जानती हूं कि निक आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें आप प्यार देना क्योंकि वो आपको पागलों की तरह प्यार करती हैं।

उनकी हिफाजत करना क्योंकि वो बाहर से स्ट्रॉन्ग दिखती हैं लेकिन अंदर से सॉफ्ट हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं… रोके की शुभकामनाएं और आने वाली शादी की भी…।’ इस तरह अब यह तय है कि बहुत जल्द प्रियंका और निक शादी करेंगे जिसे देखने के लिए तमाम फैंस उत्साहित हैं।

Comments are closed.