अधेड़ ने की नाबालिग लड़की से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में डाली लकड़ी

पिंजौर। पिंजौर के गांव रामपुर सियूड़ी में एक नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले लड़की से दुष्कर्म किया और बाद में उसके गुप्तांग में लकड़ी डाल दी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां ने उसे बचाया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद 48 वर्षीय आरोपी को दबोच लिया गया।

बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर को उसकी 10 वर्षीय बेटी बाहर खेल रही थी। इसी बीच बच्ची के चिल्लाने की आवाज उसे सुनाई दी तो वह तुरंत दौड़कर आई। देखा कि दुकीराम बच्ची को पकड़कर खड़ा था। मां ने बच्ची से पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि अंकल ने उसके गुप्तांग के अंदर लकड़ी डाल दी है और इससे पहले उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद मां ने देखा तो उसके गुप्तांग से खून बह रहा था।

मां ने आरोपी से पूछा तो वह कुछ नहीं बता सका और मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर संबंधित पुलिस चौकी पहुंची, जहां पर पुलिस बच्ची को तुरंत मेडिकल के लिए कालका सीएचसी ले गई, जहां से उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पिंजौर पुलिस ने आरोपी दुकीराम के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और बाद में उसे काबू कर लिया। अमरावती चौकी इंचार्ज बृजपाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अभयपुर में भी हो चुका शर्मनाक काम

गांव अभयपुर में एक बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया था। नाबालिग को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी बीच सड़क फेंककर फरार हो गया था। पीडि़ता के शरीर पर कई जगह दांत से काटने के निशान मिले थे। बच्ची पीजीआइ में उपचाराधीन रही थी। पांच वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ किराए पर रहती थी। होली के मौके पर बच्ची का परिवार त्योहार मनाने में जुटा था।

तकरीबन चार बजे बच्ची के पिता को ध्यान आया था कि उसकी बेटी गायब है। उसका कुछ पता नहीं चला। बच्ची के पिता ने भाजपा के एक नेता को सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले के बारे में बताया। इसी बीच एक कार में जितेंद्र, संदीप एक बच्ची को आशियाना के फ्लैटों से लेकर आए थे और बच्ची के मौसा का बेटा भी मौके से गुजरा, तो उसने पहचान लिया कि बच्ची उसकी ही बहन है। इसके बाद उसने परिजनों को बताया कि बच्ची मिल गई है। जितेंद्र एवं संदीप ने पुलिस को बताया था कि बच्ची फैक्ट्री-192 फेज एक में घायलावस्था में मिली थी। जांच में डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की थी। बाद में आरोपी दबोचा गया था।

News Source :- www.jagran.com

Comments are closed.