विवाह के बाद अनुष्का से बहुत कुछ सीखा, पूरी तरह बदल गया जीवन : विराट

मुंबई। प्रख्यात क्रिकेट व‍िराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 द‍िसंबर 2017 को इटली में सात फेरे ल‍िए थे। उनका विवाह बीते साल की सबसे चर्चित शादी थी। हाल ही में उनके विवाह का एक साल हुआ है। शादी का एक साल बाद बीतने के बाद दोनों के जीवन में कई बदलाव आए हैं।

हाल ही में व‍िराट कोहली ने अपने वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अनुष्का के जीवन में आने के बाद उनका जीवन किस तरह बदल गया। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें व‍िराट कोहली पहली बार अपनी मैर‍िड लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। व‍िराट ने कहा मैं जब से अनुष्का से मिला, तब से मेरी लाइफ में सकारात्मक बदलाव आए हैं। मैं पहले लाइफ में इतना प्रैक्ट‍िकल नहीं था। अनुष्का से मैनें बहुत सी चीजें सीखीं हैं।

हम दोनों अपने प्रोफेशन में काफी ब‍िजी रहते हैं, ऐसे में जब भी मौका मिलता है, हम साथ में अपना समय जरूर ब‍िताते हैं। मुंबई में रहने की वजह से एक-दूसरे के साथ समय ब‍िताना आसान होता है। कई बार लोग सोचते हैं कि हम दोनों वक्त कैसे ब‍िताते होंगे तो सच कहूं हम भी एक आम इंसान की तरह समय ब‍िताते हैं। मिलने पर घर पर साथ रहते हैं, जैसा एक आम इंसान करता है। व‍िराट इन द‍िनों अपनी क्रिकेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेल‍िया में ब‍िजी हैं। अनुष्का शर्मा उन्हें चियर करने इन दिनों ऑस्ट्रेल‍िया पहुंचीं हुई हैं।

Comments are closed.