विराट सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी : फोर्ब्स

मुम्बई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खेल ही नहीं कमाई में भी अन्य सभी खिलाड़ियों से आगे हैं। फोर्ब्स ने सबसे अधिक कमाई करने वाले 100 भारतीय लोगों की सूची जारी की है। क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं और इस प्रकार वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। विराट की 228.09 करोड़ रूपए की सालाना कमाई है।

इस सूची में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पांचवे स्थान पर हैं, धोनी ने 101.77 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं सचिन तेंदुलकर 80 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही नौंवे स्थान पर हैं। महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सींधू 36.5 करोड़ के साथ 20वें स्थान और साइना नेहवाल 16.54 करोड़ रुपये के साथ 58वें स्थान पर बनी हुई हैं।

Comments are closed.