कमलनाथ होंगे अच्छे मुख्यमंत्री साबित: शत्रुघ्न

मुरैना। मध्यप्रदेश ग्रामीण कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के हित में कांग्रेस हमेशा साथ रही है। अब जनता के फैसले पर विजय हुई कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है,जो प्रदेश के लिए एक बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे। अभी हाल में उन्होंने जो फैसले लिये हैं उससे आमजनता में हर्ष व्याप्त है। श्री तोमर ने कमलनाथ जी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Comments are closed.