सांप को हाथ में लपेट इलाज के लिए अस्पताल पहुंची महिला

बीजिंग  सांप का नाम सुनते ही जहां लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है, वहीं चीन में एक महिला ने ऐसा काम किया जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। चीन में सोशल मीडिया पर आजकल कलाई पर सांप लपेटे एक महिला की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

ख़बर चीन के झिझांक प्रांत की है, जहां पुजिंग काउंटी में एक महिला को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उस महिला उसी सांप को कलाई में लपेट अस्पताल पहुंच गई। जानकारी के अनुसार डेढ़ मीटर लंबा यह सांप जहरीला नहीं था, लेकिन कलाई पर लपेटे सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए।

महिला ने सभी जरूरी फॉर्म भी कलाई में लपेटे सांप के साथ ही भरे। हालांकि, महिला अस्पताल में बेहद शांत नजर आई। महिला की हालत गंभीर नहीं थी इसलिए, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी।

Comments are closed.