सैनिक कुर्बानी दे रहा है और महिमामंडन मोदी का हो रहा है – सर्जिकल स्ट्राइक पर

नई दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर मोदी सरकार के जश्न पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा है कि सैनिक कुर्बानी दे रहा है और महिमामंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हो रहा है। कांग्रेस ने मोदी पर देशहित के साथ धोखा और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि सैनिकों के नाम पर वोट भाजपा बटोर रही है।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पूर्व सैनिक भी नजर आए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सदैव देश के जवानों के शौर्य और बलिदान की कसौटी पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करते आए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में देश के सैनिकों ने 28-29 सितंबर 2016 के अलावा साल 2000 के बाद अनेक मौकों पर सर्जिकल स्ट्राइक की हैं, जिनमें 21 जनवरी 2000 को (नडाला एन्क्लेव, नीलम नदी के पार), 18 सितंबर 2003 को (बरोह सेक्टर, पुंछ), 19 जून 2008 (भट्टल सेक्टर, पुंछ), 30 अगस्त, 2011 को (शारदा सेक्टर, केल में नीलम घाटी नदी) शामिल हैं।

सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जवानों की वीरता का श्रेय लेते हैं, लेकिन जब उनके हितों की बात आती है तो वह उनके साथ ‘विश्वासघात’ करते हैं। उन्होंने कहा कि 1947, 1962, 1965, 1971 और 1999 के युद्ध में हमारे सैनिकों ने अपनी वीरता से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया।

पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री ‘देशिहत’ व ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने पिछले कुछ वर्षों में कई बार सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तान के दांत खट्टे किए।

Comments are closed.