रूस ने बनाया घातक लेजर हथियार पलक झपकते ही मिसाइलों को नष्ट करने की क्षमता

मास्को। रूस ने एक घातक लेजर हथियार बनाया है जो एक पल भर में विमान सेटेलाइट और मिसाइलों को मार गिराएगा। रूस ने इस हथियार स्पेस एज लेजर को पैरसवेट का नाम दिया है। सोलहवीं सदी के रूसी लड़ाकू भिक्षु के नाम पर यह हथियार बनाया गया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका अनावरण किया। रक्षा मंत्रालय ने अनावरण होने के बाद इसकी तस्वीरें सारी दुनिया के साथ साझा की। यह हथियार रिमोट से संचालित होता है। रूसी सेना ने इस लेजर का इस्तेमाल अपनी सेना में शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इसे अति गोपनीय बताते हुए इसकी विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जरूर कहा कि पलक झपकते ही यह बड़े से बड़े विमान सेटेलाइट और मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम है। सेंट पीटर्सबर्ग स्थित देश की अंतरिक्ष सेना अकादमी में सेना को इस हथियार चलाने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

Comments are closed.