रेनो इण्डिया ने मनाया 5,00,000 युनिट्स की बिक्री का जश्न

5 लाख युनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाला सबसे तेज़ी से विकसित होता ब्राण्ड  रेनो इण्डिया ने हाल ही में 5,00,000 युनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया, इसी के साथ कंपनी इस उपलब्धि को हासिल करने वालेे सबसे तेज़ी से विकसित होते आॅटोमोबाइल ब्राण्ड्स की सूची में शामिल हो गई है। भारत रेनो के लिए महत्वपूर्ण बाज़ार है और कंपनी ने ’भारत के लिए स्पष्ट दीर्घकालिक रणनीति’ तय की है।  छोटी सी समय अवधि में रेनो ने भारत में तेज़ी से प्रगति की है, देश में कंपनी की एक आधुनिक मैनुफैक्चरिंग सुविधा, एक विश्वस्तरीय टेक्नोलाॅजी सेंटर है। यह एक मात्र विश्वस्तरीय ब्राण्ड है जिसके भारत में 2 डिज़ाइन सेंटर हैं।अपनी मजबूत नींव, अनूठी उत्पाद रणनीति और उपभोक्ता उन्मुख पहलों के कारण ही रेनो इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने में कामयाब रही है।

इस मौके पर रेनो ने कई आकर्षक आॅफर्स पेश किए हैं, खासतौर पर दिसम्बर के लिए विशेष आॅफर पेश किए गए हैं। ज्ञॅप्क् पर रेनो ने अन्य फायदों के साथ सीमित अवधि के लिए 0 फीसदी ब्याजदर के स्पेशल फाइनेन्स आॅफर का ऐलान किया है, 98 फीसदी लोकेलाइज़ेशन पर निर्मित ज्ञॅप्क् अब तक की सबसे सफल ‘भारत निर्मित’ कार है जिसने भारत में छोटी कारों के सगमेन्ट में नई क्रान्ति ला दी है। यह आकर्षक, आधुनिक और किफ़ायती कार सही मायनों में गेम चेंजर है और भारत में इसकी 2,75,000 से अधिक कारें बेची जा चुकी हैं।  की सफलता के आगे बढ़ाते हुए रेनो ने हाल ही में नई ज्ञॅप्क् 2018 फीचर लोडेड रेंज का लाॅन्च किया जो मैनुअल एवं आॅटोमेटेड ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।  रेनो ने डस्टर के साथ भारतीय आॅटोमोटिव उद्योग में एक नया सेगमेन्ट पेश किया, जो भारतीय सड़कों पर अपना प्रभुत्व जारी रखे हुए है। इस जश्न के मौके पर डस्टर के 2 नए वेरिएन्ट्स पेश किए गए हैं, एक पेाट्रेल-आरएक्सएस और एक एएमटी डीज़ल-आरएक्सएस एएमटी। इसी के साथ डस्टर रेंज अब एसयूवी स्पेस में और भी आकर्षक हो गई है, जो नए फीचर्स के साथ पेट्रोल एवं आॅटोमेटिक सेगमेन्ट में उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करेगी। रेनो डस्टर की व्यापक रेंज में डीज़ल मैनुअल ;85 – 110, डीज़ल एएमटी, डीज़ल एडब्ल्यूडी; पेट्रोल मैनुअल और पेट्रोल सीवीटी शामिल हैं। 

 

 दिसम्बर माह में इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाते हुए रेनो ने ब्।च्ज्न्त् को शानदार नए रेडिएन्ट रेड कलर में रूफ रेल्स के साथ बाज़ार में उतारा है। बेहतरीन डिज़ाइन से युक्त इस कार का ग्राउण्ड क्लीयरेन्स, 50 से अधिक प्रीमियम एवं अपने वर्ग के अग्रणी फीचर्स ब्।च्ज्न्त् को इस सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ एसयूवी बनाते हैं। दिसम्बर सेलेब्रेशन्स के तहत ब्।च्ज्न्त् सीमित अवधि के लिए आकर्षक आॅफर्स के साथ उपलब्ध होगी। 

 

दिसम्बर के इन आकर्षक आॅफर्स के साथ यह समय रेनो के वाहन खरीदने के लिए अनुकूल है, साथ ही रेनो जनवरी 2019 से अपनी कारों की कीमत 1.5 फीसदी तक बढ़ाएगा। इनपुट लागत में बढ़ोतरी और विदेशी विनिमय मु्रदा में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में वृद्धि होगी।   पिछले कुछ सालों केे दौरान रेनो ने भारत में अपनी नींव को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया है। अपनी सशक्त उत्पाद रणनीति के साथ कंपनी कारोबार से जुड़े सभी पहलुओं में सामरिक प्रयास कर रही है,उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए उत्पाद एवं नेटवर्क विस्तर तथा उपभोक्ता उन्मुख पहलों पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। भारत में रेनो की सफलता की कहानी इन्हीं प्रयासों का परिणाम है। 

रेनो देश भर में 350 सुविधाओं के साथ अपने नेटवर्क को विस्तारित कर चुकी है, हाल ही में इसे सबसे तेज़ी से विकसित होने वाला नेटवर्क कहा जा सकता है। रेनो के विकसित होते पोर्टफोलियो में ज्ञॅप्क्ए क्न्ैज्म्त् ब्।च्ज्न्त् और स्व्क्ळल् शामिल हैं। रेनो अपने भारतीय उपभोक्ताओं के प्रति आभारी है जिन्होंने रेनो ब्राण्ड में अपना भरोसा दिखाया है।  रेनो ने उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी तरह की अनूठी कई आॅफ्टर सेल्स पहलें की हैं। इनमें शामिल हैं रेनो सिक्योर, रेनो अश्योर्ड, रेनो असिस्ट, वर्कशाॅप आॅन व्हील्स, पैशन आॅन व्हील्स, नया माय रेनो ऐप (जिसके 100,000 से अधिक सदस्य हैं) और नियमित कस्टमर सर्विस कैम्प। इसी साल रेनो इण्डिया ने रेनो ज्ञॅप्क् पर पहली वारंटी- चार साल या 100,000 किलोमीटर तक (जो भी पहल हो) के साथ रोड साईड असिस्टेन्ट की सुविधा पेश की। इसमें 2 साल/ 50,000 किलोमीटर की स्टैण्डर्ड वारंटी और 2 साल/ 50,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। 

रेनो ने हमेशा से डिसरप्टिव और आधुनिक तकनीकों पर ध्यान केन्द्रित किया है। अपने आधुनिक पेशकश के साथ रेनो ने आॅटोमोटिव उद्योग में नए सेगमेन्ट पेश किए। साफ है कि इसके सभी भावी उत्पाद नए सेगमेन्ट्स को पूरी तरह बदल देंगे या नए आयाम देंगे। 

रेनो इण्डिया ने भारत के लिए सशक्त उत्पाद- योजना तैयार की है, जिसके तहत इसके भावी उत्पादों की रेंज में स्थानीयकरण पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा। भारतीय बाज़ार के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के साथ रेनो इण्डिया उपभोक्ताओं की सभी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादों और सेवाओं में कई नए इनोवेशन्स लाने की योजना बना रही है।   

 

 

Comments are closed.