नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल कीं जिंदा चींटियां

मास्को :   महिलाओं में नेल आर्ट की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है। चेहरे के साथ-साथ अपने नाखूनों को खूबसूरत दिखाने के लिए महिलाएं नेल आर्ट का सहारा ले रही हैं। हाल ही में रूस के नेल सनी नाम के सैलून ने एक ऐसा अजीबोगरीब नेल आर्ट डिजाइन किया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस सैलून ने नाखूनों पर एक्रिलिक की ट्यूब बनाकर उसमें जिंदा चींटियां रखी हैं।

नेल सनी सैलून ने जिंदा चींटी वाले नेल आर्ट डिजाइन का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया, जिसके बाद से कई लोग इस नेल आर्ट पर प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह कोई नेल डिजाइन नहीं है। ये जिंदा जानवर होने के साथ ही बहुत छोटे हैं। ये जानवरों के प्रति क्रूरता है। ये नाखूनों के अंदर ही मर जाएगें। ये कोई खूबसूरत या अच्छी चीज नहीं है।

जानवर कोई ज्वैलरी नहीं हैं। यह बेहद घिनौना है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये जानवरों के प्रति क्रूरता है। एक अन्य यूजर ने लिखा , क्या बकवास आइडिया है, इसकी कोई जरूरत नहीं थी।

वहीं, कुछ लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं। एक यूजर ने नेल आर्ट का पक्ष लेते हुए लिखा, एक कीड़े और जानवर में अंतर होता है। कई लोग अपने घरों में भी चींटियों को मारते हैं। ये तो सिर्फ पांच ही चींटियां हैं। हालांकि, सैलून ने इसके फौरन बाद ही नाखूनों से चींटियों को निकालने वाला एक दूसरा वीडियो अपने पेज पर शेयर किया है।

Comments are closed.