ब्राजीलियन लड़की से छेड़छाड़ में मीका दुबई में गिरफ्तार

दुबई। बालीवुड के प्रख्यात सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीका सिंह पर एक 17 साल की ब्रजीलियन लड़की ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। खबर है कि मीका सिंह को दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। दुबई पुलिस ने बताया कि एक 17 साल की ब्रजीलियन लड़की को उन्होंने आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी हैं। वह परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए थे। मीका का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है।

इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक इवेंट में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। सन 2014 में उनपर हिट एंड रन मामला दर्ज किया गया था, जब उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी गाड़ी से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे पहले सन 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उनपर केस दर्ज कराया था। पिछले दिनों मीका ने अपने इंस्टाग्राम पर यह विडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि वह दुबई में एक अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने आए हैं।

Comments are closed.