होटल वॉव में मैक्सिकन फूड फेस्टिवल

इंदौर, 18 जनवरी 2019। ’होटल वॉव’ में, शुक्रवार 18 जनवरी 2019 से दस दिनी ’मैक्सिकन फूड फेस्टिवल’ शुरू होने जा रहा है। 27 जनवरी तक चलने वाला यह फूड फेस्टिवल केवल डिनर में ही अवेलेवल रहेगा। यहां 10 दिन अलग-अलग तरह की मैक्सिकन डिशेश परोसी जाएंगी। मैक्सिको के रीजन मैक्सिको सिटी, नॉर्दन मैक्सिको, वेस्टर्न मैक्सिको, चियापास, टेक्स मेक्स  क्विज़िन का स्वाद यहां लिया जा सकेगा। होटल के जनरल मैनेजर रंजन कुमार दास ने बताया कि मास्टर शेफ पंकज मैक्सिको में रहे हैं और वहां के खान-पान को बखूबी जानते हैं।

 

इंदौर में भी लोगों को हर तरह का खाना पसंद है, इसलिए इस बार होटल ने मैक्सिकन फूड फेस्टिवल करने का तय किया है। होटल के फूड एरिया को उसी थीम में सजाया गया है। 18 से 27 जनवरी तक डिनर में हर तरह का मैक्सिकन खाना परोसा जाएगा। साथ ही कई लाइव काउंटर भी होंगे, जहां हमारे गेस्ट अपनी पसंद का मैक्सिकन फूड बनवा कर खा सकेंगे। चिप्स के साथ अनेक तरह के सालसा भी परोसे जाएंगे।मास्टर शेफ पंकज ने बताया कि हर दिन अलग-अलग स्टार्टर और डिशेज परोसी जाएंगी। सूप, चावल और वेज-नॉनवेज खाना रहेगा।

 

लाइव काउंटर में नाचोज, टाको, चिली ब्राउनी सीजलर जैसी डिशेश परोसी जाएंगी। ये बुफे में होगा। एक्जीक्यूटिव शेफ गौरव मल्होत्रा ने बताया कि हम खास आर्डर पर कुछ अलग डिशेश भी परोसेंगे। पोलो पोजेलो, फिडो रोज़ो, विभिन्न प्रकार के इन्सिलाडास, विभिन्न प्रकार के कसीडिया, पोवेलेनो चिली, इम्पीनादा, किमी चांगा, विभिन्न प्रकार के बरितो के अलावा डिजर्ट सेक्शन में आपको मेक्सिको के डिजर्ट देखने को मिलेंगे। जैसे कि चिली ब्राउनी, मेक्सिकन चीज़ केक, डेज़र्ट इन्सिलाडास, चुरोस। बीवरेज़ेज़ में होरसाटा, मार्गेरिटास, टोनेटेरोजा आदि भी रहेंगे।

Comments are closed.