मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के अवलोकन हेतु राजधानी आई केन्द्रीय टीम

भोपा । भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया खेलो’ स्कीम के अंतर्गत आज भारतीय खेल प्राधिकरण दिल्ली के प्रशासक एवं खेलो इंडिया प्रभारी द्रोणाचार्य अवार्डी डाँ. ए.के. बंसल के नेतृत्व में आज एक उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों ने मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी का अवलोकन किया। हाँकी, शूटिंग, रोइंग और एथलेटिक्स खेलों में खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध करायी जा रही उच्च स्तरीय सुविधाओं का अवलोकन कर यहां ‘खेलो इंडिया’ का सेंटर बनाये जाने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय समिति द्वारा राजधानी का भ्रमण किया गया।

समिति में साई भोपाल के रीजनल डायरेक्टर राजिन्दर सिंह, एथलेटिक्स सीनियर कोच वजीर सिंह फोगाट, नरेन्द्र सिंह सेनी और डी.डी. शर्मा शामिल थे। समिति सदस्यों ने संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। खेल संचालक ने ।भोपाल (ईएमएस)। भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया खेलो’ स्कीम के अंतर्गत आज भारतीय खेल प्राधिकरण दिल्ली के प्रशासक एवं खेलो इंडिया प्रभारी द्रोणाचार्य अवार्डी डाँ. ए.के. बंसल के नेतृत्व में आज एक उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों ने मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी का अवलोकन किया।

हाँकी, शूटिंग, रोइंग और एथलेटिक्स खेलों में खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध करायी जा रही उच्च स्तरीय सुविधाओं का अवलोकन कर यहां ‘खेलो इंडिया’ का सेंटर बनाये जाने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय समिति द्वारा राजधानी का भ्रमण किया गया।  समिति में साई भोपाल के रीजनल डायरेक्टर राजिन्दर सिंह, एथलेटिक्स सीनियर कोच वजीर सिंह फोगाट, नरेन्द्र सिंह सेनी और डी.डी. शर्मा शामिल थे। समिति सदस्यों ने संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की।

खेल संचालक ने समिति सदस्यों को विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी से अवगत कराया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।साई की केन्द्रीय समिति सदस्यों ने शूटिंग अकादमी का अवलोकन किया जहां उन्होंने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर अत्याधुनिक शूटिंग रैंज, एमिनेशन स्टोर, ट्रेप एंड स्कीट रैंज का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी संजय सिंह राठौड़, प्रगति दुबे, शैफाली रजत सहित अन्य खिलाड़ियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी हासिल की।

केन्द्रीय समिति के सदस्यों ने शूटिंग अकादमी के कांफ्रेंस हॉल में शूटिंग एवं घुड़सवारी पर केन्द्रित फिल्म को देखा। समिति सदस्यों ने घुड़सवारी अकादमी पहुंचकर ड्रेसाज, इंडोर एवं आउट डोर शो जम्पिंग एरिना का अवलोकन किया और खिलाड़ियों के शो जम्पिंग प्रदर्शन की सराहना की। समिति सदस्यों ने वाटर स्पोट्र्स सेंटर पर पहुंचकर रोइंग, कयाकिंग-कैनोइंग एवं सेलिंग की गतिविधियों को नजदीकी से देखा।

उन्होंने वाटर स्पोट्र्स अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक जी.एल. यादव, पीजूष बरोई, पवन कुमार एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समिति सदस्यों ने मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी और छात्रावास का भी अवलोकन किया। हॉकी प्रशिक्षक तुषार खंडेकर से हॉकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान समिति सदस्यों ने टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित स्पोट्र्स मेडीसीन सेंटर, कराते एवं फेंसिंग एरिना, आडियो-विजूअल हॉल, बिलियर्ड स्नूकर हॉल, कुश्ती, जूडो, एथलेटिक्स अकादमी के अलावा जिम और मैस का भी अवलोकन किया। सदस्यों ने कराते अकादमी में संचालित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा और सराहा। केन्द्रीय समिति सदस्यों के भ्रमण के दौरान संयुक्त संचालक डाँ. विनोद प्रधान एवं बी.एस. यादव, सहायक संचालक ओ.पी. हारोड, विकास खराडकर, सुक्षिप्रा श्रीवास्तव, उमा पटेल तथा प्रदीप रावत उनके साथ थे।

Comments are closed.