रंगो के त्योहार होली पर जाने रंगो का जीवन में महत्व

न्यूज़ डेस्क : होली खुसी और जीवन को हमेशा सभी रंगों के साथ जीने की कला सिखाने का पर्व भी मन जाता है l होली को बसंत उत्सव कहते हैं क्योंकि यह बसंत ऋतु में मनाया जाता है l फसलों के कटने का समय भी होता है l पुरानी कहानी है जिसमें हिरनकश्यप और उनके पुत्र की कहानी है, परंतु इसे अगर कुछ अलग नजरिया से हम देखें और समझने का प्रयास करें तो होली हमारे जीवन में मौजूद सभी रंगो का नेतृत्व करती है और यह संदेश देती है कि हम अपने जीवन में रंगों को भरे l जीवन को रंगीन रखें जीवन में ताजगी रखें और जीवन में खुशहाली लाएं l

 

रंगो का जीवन में बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है और आपके व्यक्तित्व का परिचायक भी रंग होते हैं l आए हम जाने कि होली पर हम अपने जीवन में सभी रंगों को कैसे भर कर अपने जीवन को चारों तरफ से खुशहाल और रंगीन बनाएं l लाल रंग- यह रंग सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला और चमकीला होता है ,यह जीवन के लिए बड़ा महत्वपूर्ण भी है लाल रंग जीवन में जोश और प्यार का परिचायक है l

 

ब्लू रंग – इंसान को विद्वान और संभ्रांत प्रदर्शित बनता हैl  साथ ही साथ यह रंग जीवन को आरामदायक भी बनाता है l  अतः अपने जीवन में हम ब्लू रंग भरते हैं तो यह हमारे जीवन को उत्साहित और शिक्षित बनाता है l 

पीला रंग :  यह रंग आदमी के भावनाओं से जुड़ा होता है l  इंसान के अंदर भावनाओं का होना अत्यावश्यक है यही वो चीज है जो इंसान के पूरे जीवन उसको मनुष्य बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाती है l 

हरा रंग : यह रंग जीवन में शांति हरियाली और स्थिरता का परिचायक है , तो जीवन में स्थिरता शांति लाने के लिए हमें हरे रंग को अपने जीवन में आकर्षित करना चाहिए l

पर्पल रंग : यह रंग जीवन में समृधि और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देता है, और जीवन में राजसी ठाठ बाट ऐसो -आराम भरी जिंदगी देता है l यह मनुष्य के जीवन को सुखी और गरिमा में बनाता है l

नारंगी रंग : यह जीवन के उत्साह उमंग और भोजन को दर्शाता है l जीवन में उत्साहित है और आप के जीवन में खुशियां और मस्ती के लिए नारंगी रंग को  आकर्षित करना चाहिए l 

पिंक रंग : यह महिलाओं से जुड़े रंग माना जाता है परंतु यह जीवन में सम्मान दिलाता है जिनके जीवन मे पिंक रंग की अधिकता होती है उसे सम्मान की प्राप्ति होती है l 

काला रंग : यह रंग सुरक्षा और भी बेहतरीन l जीवनशैली और बेहतरीन कार्य का परिचायक है अगर आपके जीवन में काले रंग की अधिकता है तो फिर आपका जीवन बेहतरीन है, सुरक्षित है l 

सफेद रंग : सफेद रंग कोई रंग नहीं होता परंतु इसे जब हम गौर से देखते हैं या परिवर्तित करके देखते हैं इसमे में सातो रंग होते हैं l जीवन में जिसके सफेद रंग है उसका जीवन परिवर्तित होता है सभी रंगों के साथ उसके जीवन में खुशहाली समृद्धि और प्यार भरपूर मात्रा में होता है ,और सफेद रंग सभी रंगों को अपने ऊपर चला लेता है और इसीलिए यह सबसे बेहतरीन बना जाता है l 

इस तरीके से हम होली में रंगों को और उनका प्रभाव जानकर अपने जीवन में सभी रंगों का स्वागत कर अपने जीवन को रंगीन बनाने का निर्णय ले सकते हैं l  अगर हम जीवन में सभी रंगी को भर लेते है  उसको आकर्षित करते हैं और अपने जीवन में उतारते हैं तो हमारा जीवन हमेशा होली की तरह रंगीन बेहतरीन और खुशहाल रहेगा l 

Comments are closed.