पुतिन के कैलेंडर ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड

टोक्यो। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेलीगर झील के ठंडे पानी में गोता लगाते और जिम में समय बिताते हुई तस्वीरों वाला कैलेंडर की जापान में इतनी ‎बिक्री हुई ‎कि इसने देश में तमाम सेलेब्रिटी की तस्वीरों वाले कैलेंडर को पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कैलेंडर की बिक्री का विशेषाधिकार रखने वाली लॉफ्ट चेनस्टोर ने बताया कि रूस के 66 साल के राष्ट्रपति की तस्वीरों वाला कैलेंडर जापान भर के स्टोर पर बिक्री के मामले में आगे है।

पुतिन का कैलेंडर जापानी अभिनेता केई तनाका की तुलना में अधिक मशहूर हो चुका है। अभिनेता दूसरे नंबर पर हैं, वहीं बिक्री के मामले में ओलंपिक पुरुष स्केटिंग चैंपियन युजुरू हयु का कैलेंडर भी पुतिन से पीछे होकर तीसरे नंबर पर है। ऐसा माना जा रहा है ‎कि कुछ लोग पुतिन का कैलेंडर एक तरीके से मजाक के रूप में खरीद रहे हैं जबकि बाकी को उनकी जिंदगी में वास्तविक रूप से रुचि है और वो क्रेमलिन से दूर उनकी छवि के बारे में जानना चाहते हैं।

Comments are closed.