जापान में मौसम का कहर, बाढ़ के बाद लू ने किया लोगों को परेशान

तोक्यो । बाढ़ प्रभावित पश्चिमी जापान में सोमवार को भयंकर लू चलने से क्षेत्र के बड़े भू-भाग में राहत एवं बचाव कार्यों पर असर पड़ा,क्योंकि बाढ़ से प्रभावित लोगों और राहतकर्मियों को भीषण गर्मी में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जापान में एक सप्ताह पहले आए भीषण सैलाब के कारण 200 से अधिक लोग मारे गये थे।

लाखों बचावकर्मी अब भी मलबे से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं। जापान में तीन दशक से भी अधिक समय में मौसम जनित यह अबतक की सबसे भीषण आपदा है।

समूचे क्षेत्र में रिकॉर्ड बारिश होने से अचानक बाढ़ आई और भूस्खलन हुए। मरने वालों की संख्या 219 तक पहुंच गयी है। वहीं अब लू के थपेड़ों ने संकट की घड़ी में परेशानी और बढ़ा दी है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

Comments are closed.