लूज मोशन में ना करें इन आहारों का सेवन

अक्सर मौसम में आए बदलाव और खान-पान में हुई गड़बड़ी की वजह से पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार समस्या बढ़ कर लूज मोशन का रूप ले लेती है। अगर समय रहते इसका इलाज ना किया तो यह शरीर को कमजोर कर देता है। इसी के साथ कुछ लोगों का डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड प्रैशर कम भी हो जाता है। ऐसी समस्या होने पर खान-पान की तरफ खास ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि अगर खान-पान सहीं नहीं होगा तो लूज मोशन ठीक होने पर समय लगेगा जो आपको ज्यादा कमजोर भी कर सकता है। ऐसी स्थिति में दवा के साथ इन चीजों का परहेज करेंगे तो आपको तुरंत आराम मिलेगा।

कैफीन युक्त आहार
ऐसे आहारों को ना कह दें जिसमें कैफीन होती हैं। जैसे कि चाय या कॉफी। दरअसल, कैफीन खानो को अच्छे से पचने नहीं देता जिससे पेट में गैस की समस्या होने लगती है और लूज मोशन सहीं होने की बजाए अधिक होने लगते हैं।

डेयरी प्रॉडक्ट्स
दूध से बनी चीजों जैसे पनीर, दही, छाछ का सेवन भी ना करें क्योंकि इससे पेट फूलता है और गैस बननी शुरू हो जाती है।

गोभी
ऐसी स्थिति में गोभी और पत्तागोभी नहीं खानी चाहिए क्योंकि इससे भी पेट फूलने और एसिडिटी की परेशानी ही होती है।

मीठा
लूज मोशन के दिनों में मीठा खाने से परहेज करना चाहिए। केक, पेस्ट्री, कैंडी, चॉकलेट से पेट में गैस, दर्द और वॉटरी स्टूल की बनते हैं, जो लूज मोशन के दिनों में बहुत तकलीफ देता है।

Comments are closed.