डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक इंदौर को खुश करने के लिए तैयार

 इन लैंड रोवर वाहनों की उल्लेखनीय क्षमताओं का प्रदर्शन ‘द अबाॅव एंड बियाॅन्ड टूर‘ में किया जायेगा, यह टूर इवेंट्स की एक सीरीज है जोकि आॅफ-रोड ट्रैक का ड्राइव अनुभव देती हैl इवेंट का आयोजन हमारे ग्राहकों की सहूलियत के लिए 31 अगस्त से 2 सितंबर 2018 को वीकेंड पर किया जाना है l डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक ड्राइविंग की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों एवं दुर्गम इलाकों में अपनी क्षमताओं एवं आकर्षण को प्रदर्शित करेंगे

इंदौर, 30 अगस्त: चंडीगढ़, नोएडा, गुरूग्राम और अहमदाबाद में शानदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, ‘द अबाॅव एंड बियाॅन्ड टूर‘ अब अपने बेजोड़ ड्राइव अनुभव को इंदौर लेकर आया है। द अबाॅव एंड बियाॅन्ड टूर आॅफ-रोड एक्सपीरिएंस इवेंट्स की प्रतिष्ठित सीरीज है जोकि 12 शहरों में ग्राहकों एवं संभावितों को आॅफ-रोड स्थितियों में लैंड रोवर वाहनों की असली क्षमता और आकर्षण का अनुभव करने का मौका देगी। 

द अबाॅव एंड बियाॅन्ड टूर का अनुभव लैंड रोवर के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स की निगरानी में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक में किया जायेगा। ड्राइविंग स्थितियों की जटिलता और दुर्गम इलाके ग्राहकों को विशेष तौर पर बनाई गई चेसिस और हलके वजन के एल्युमिनियम सस्पेंशन कंपोनेंट्स की बदौलत लैंड रोवर की आॅफ-रोड क्षमता का अनुभव करने का मौका देंगे। बेहतरीन आॅल-टेरेन तकनीकों में 70 से अधिक वर्षों की विशेषज्ञता के साथ, फिर चाहे ‘आॅन‘ हो या ‘आॅफ-रोड‘, लैंड रोवर बैज वाले प्रत्येक वाहन को एक्स्प्लोर करने की कभी न खत्म होने वाली चाहत इसकी विशिष्टता को बयां करती है।

रोहित सूरी, प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) ने कहा: ‘‘आइकाॅनिक लैंड रोवर के 70वें साल में, हमें भारत में द अबाॅव एंड बियाॅन्ड टूर की पेशकश कर खुशी हो रही है। यह हमारे ग्राहकों के बीच एक बेहद लोकप्रिय गतिविधि है। उन्हें लैंड रोवर का संपूर्ण करने का अनुभव तो मिलता ही है, साथ में वे दुनिया के सबसे समर्थ वाहनों में कुछ रोमांचक एवं यादगार पलों का भी आनंद उठाते हैं।‘‘ 
लैंड रोवर एक्सपीरिएंस का आयोजन 31 अगस्त से 2 सितंबर 2018 तक क्रेसेन्ट वाटर पार्क, ग्राम जमनिया, इंदौर में किया जायेगा। 

भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियोभारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्कवरी स्पोर्ट  (44.68 लाख से शुरू), रेंज रोवर इवोक (52.06 लाख से शुरू), आॅल-न्यू डिस्वकरी (74.95 लाख से शुरू),  नई रेंज रोवर वेलार (83.34 लाख से शुरू) और रेंज रोवर स्पोर्ट (99.48 लाख से शुरु ) और रेंज रोवर  (174.30 लाख से शुरू)। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
भारत में लैंड रोवर रिटेलर नेटवर्कभारत में लैंड रोवर के वाहन 27 अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नागपुर, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं।

.समाप्त.

 

Comments are closed.