तांबे के बर्तन में पानी पीनें से मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ…

भले ही तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल आजकल काफी कम हो चुका है लेकिन आज भी आपने कई लोगों को तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते देखा होगा। बड़े-बुजुर्गों को तांबे के बर्तन में पानी भी पीते देखा होगा। क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों? दरअसल, तांबे के बर्तन में खाना स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद है। आज हम आपको तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदों के बारे में बताएंगे।

आगर आप बेकार में अनगिनत फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करके थक चुके है तो एक तांबा के बर्तन में रखा पानी रोजाना पीने की कोशिश करें। कॉपर में पाचन तंत्र को आकार में लाने की क्षमता होती है। कॉपर शरीर में जल्दी और प्रभावी तरीके से वसा को कम करने में मदद करती है।

बुढ़ापे की निशानियों को रोके
कॉपर में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो एंजाइम सुपरऑक्साइड डिसयूप्टस की मदद से सेल झिल्ली को सुरक्षित रखा है। कॉपर उम्र बढऩे की गति को धमा कर देता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से चेहरे पर मौजूद लाइनें और झुर्रियां दूर हो जाती है। साथ ही चेहरे पर मौजूद मृत त्वचा कोशिकाओं दूर करता है।

घावों को तेज़ी से भरें
तांबा एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों भरपूर होता है, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। तांबा शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और पेट में होने वाली कई आंतरिक इंफैक्शन का इलाज करता है।

कैंसर का खतरा करें कम
शरीर में कई ऐसे कण होते है जो कैंसर कोशिकाओं का विकास करते है। तांबे में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुण इन कणों को समाप्त कर सकते हैं और शरीर पर उनके नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते है। इसलिए रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पीएं।

एनीमिया से लडऩे में करें मदद
जब शरीर में खून की कमी आती है तो थकान, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और पाचन समस्याएं जैसे कई लक्षण नजर आने लगते है। ऐसे में तांबे के बर्तन में पानी पीने से काफी फायदा मिलता है। तांबा शरीर में सेल्स का निर्माण करता है और खून की कमी को पूरा करता है।

किडनी और लिवर को रखें स्वस्थ
शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का पानी काफी मदद करता है। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है। लिवर और किडऩी की किसी भी प्रकार की इंफैक्शन से बचने के लिए तांबे का पानी लाभकारी है।

थॉयराइड ग्रंथि के लिए फायदेमंद
तांबे में मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते है, जो थॉयराइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। कॉपर थॉयराइड ग्रंथि के सही क्रियान्वयन रखने के लिए मदद करता है।

स्मरणशक्ति मजबूत
तांबा दिमाग को त्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पीने से स्मरणशक्ति मजबूत होती है और दिमाग स्वस्थ बना रहता है।

 

Comments are closed.