“चिक्स लव ए वेजीटेरियन“- पेटा इंडिया का नया चेहरा बने कार्तिक आर्यन

मुंबईः बेबी चिक्स हाथ में लिए हुए, सोनू के टीटू की स्वीटी स्टार और दिल चुराने वाले कार्तिक आर्यन, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के एक नए कैंपेन में शामिल हुए और घोषणा करते हुए कहा “चिक्स लव ए वेजीटेरियन।“ उन्हें पेटा इंडिया का नया चेहरा चुना गया है। आर्यन कहते हैं, “इसने मीट इंडस्ट्री में पीड़ा सहने और मरने वाले जानवरों के सिर्फ एक वीडियो के साथ मुझे वेजिटेरियन होने के लिए प्रेरित किया।“ “दया दिखाते हुए गाय, सुअरों, मुर्गियों और सभी पशुओं को न खाने के लिए कोई भी कदम बढ़ा सकता है।“

 

इस कैंपेन को जाने माने फोटोग्राफर इरिकोस आंद्रेउ द्वारा शूट किया गया है, उनके बालों को बशीर ने हकीम आलिम के लिए स्टाइल किया था और उनका मेकअप वहीद अहमद शेख ने किया था। पेटा इंडिया के मोटो लाइन है “जानवर हमारे खाने के लिए नहीं हैं“ वहीं इसके वीडियो एक्सपोस “ग्लास वाल्स“ में पता चलता है कि खाने के लिए मारी गई मुर्गियों का गला रेतने से पहले उन्हें उल्टा-पुल्टा कर दिया जाता है। गायों और भैंसों को इतनी बड़ी तादाद में गाड़ियों में ठूस दिया जाता है कि कसाईखाना पहुंचने से पहले ही उनकी हड्डियां चकनाचूर हो जाती हैं और छटपटाते हुए सूअरों के दिल को चीर दिया जाता है। मछली पकड़ने वाली नौकाओं के डेक पर मछलियों का दम घुटता रहता है या फिर जिन्दा ही काट दिया जाता है।

आर्यन अनुष्का शर्मा, शाहिद कपूर और कई अन्य हस्तियों के साथ जुड़ रहे हैं जिन्होंने पेटा इंडिया के साथ मिलकर स्वस्थ, मानवीय मांस मुक्त भोजन को बढ़ावा दिया है। इस पिं्रट कैंपेन को यहां देखा और डाउनलोड किया जा सकता है और साथ में वीडियो इंटरव्यू को भी देख सकते हैं, इसके आलावा इसके ब्रॉडकास्ट को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments are closed.