भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन 21 दिसंबर से अहमदाबाद में मध्य प्रदेश से 5,000 भाजपा नेत्रियाँ लेंगी भाग

भोपाल। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुड़ जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन 21 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच अहमदाबाद में आयोजित किया गया है। महिला मोर्चा के सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिए जो रोड मैप तैयार किया गया है। उसकी जानकारी इस सम्मेलन में दी जाएगी।

मध्य प्रदेश से लगभग 5000 भाजपा नेत्रियां सम्मेलन में भाग लेंगी। इनमें मोर्चे की राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी की सदस्य, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सांसद विधायक और आयोग में पदस्थ महिलाएं शामिल होंगे। भाजपा महिला मोर्चा कि इस सम्मेलन के लिए नमो एप डाउनलोड करके इसमें रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य किया गया है।

Comments are closed.